Search

 
 
 

Jamshedpur : मंईयां सम्मान योजना के नाम पर जनता को ठग रही सरकार - सहिस

 
  • कांग्रेस व झामुमो छोड़ कई लोगों के आजसू में शामिल होने का दावा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : आजसू जिला समिति की बैठक बृहस्पतिवार को गोलमुरी में हुई. जिसमें कांग्रेस, झामुमो समेत अन्य दलों के कई लोग आजसू पार्टी में शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता गोलमुरी मंडल उमाशंकर सिंह ने की. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मौजूद थे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रामचंद्र सहिस ने कहा कि राज्य के युवा बेरोजगार है और सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है. सरकार के नीति सिद्धांत लोगों को ठगने और लूटने का काम कर रहा है. कहा कि आजसू पार्टी का सपना है महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले. क्योंकि सुदेश महतो ने यह करके दिखाया है. आजसू पार्टी की देन है कि इस राज्य की महिलाएं घूंघट और चौखट से बाहर निकल कर जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत तक का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-tribute-to-major-dhyanchand-on-sports-day/">Jamshedpur

: खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

झारखंड को झामुमो व देश को कांग्रेस ने लूटा

जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि राज्य को सबसे ज्यादा लूटने का कार्य झामुमो और देश को लूटने का कार्य कांग्रेस ने किया है. जबकि देश को संवारने और संरक्षित रखने का कार्य सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में एनडीए करती है. कार्यक्रम को पार्टी के अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर चंद्रगुप्त सिंह, डोमन टुडू, अशोक मंडल, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, लालन झा, श्रवण सिंह सरदार, शकील सिद्धकी, संतोष सिंह, बबिता सिंह, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, निरंजन महतो, प्रवीन प्रसाद, हेमंत पाठक, सैकत सरकार, देवाशीस चौधरी, कामेश्वर प्रसाद, सुधीर सिंह, नीरज सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-preparation-meeting-for-rjd-workers-conference-held/">Adityapur

: राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन की हुई तैयारी बैठक

इन्होंने ली आजसू पार्टी की सदस्यता

कांग्रेस पार्टी के पिंटू कुमार, शिवा, धर्मेंद्र जयसवाल, अशोक कुमार, बिक्की, लालबाबू, राजू कुमार सिंह, विकास सिंह, रौकी, अखिलेश कुमार, लालू, अमर, रवि, राहुल, विकास, विनय सिंह, सौरभ कुमार, दिव्य कुमार, मिंटू, बंटी, दिलदार, सोनू, इकबाल, तिलक महतो, सुजीत कुमार,विशाल, नीरज, कर्ण, विजय दिशांत, आशीष, इब्राहिम खान, कृपाल सिंह, नागेंद्र कुमार समेत अन्य, झामुमो महिला मोर्चा की कविता देवी, शिमला देवी, अनिता देवी, दुर्गा देवी, सीमा देवी, कुनी देवी, सरस्वती देवी, गंगा देवी, सुनीत देवी, बिजौला देवी, सोमवारी देवी, अष्टमी देवी, भानु देवी, नेहा कुमारी, कुंती देवी, शंकुतला देवी, अनुष्का देवी, नियासा कुमारी, कोमल कुमारी समेत अन्य महिलाएं आजसू पार्टी में शामिल हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही