Search

 
 
 

Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा में रविवार को लगेगा सरकारी योजना लाभ व नेत्र जांच शिविर

 
  • पूर्णिमा नेत्रालय की टीम चिकित्सा शिविर में रहेगी मौजूद
Jamshedpur (Sunil Pandey) : साकची परिक्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए साकची गुरुद्वारा परिसर में एक दिवसीय सरकारी योजना लाभ एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया जा रहा है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची, पूर्णिमा नेत्रालय एवं गैर सरकारी संस्था विजय सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर 11 अगस्त (रविवार) को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक लगा रहेगा. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-goswami-tulsidas-birth-anniversary-celebrated-with-devotion/">Chandil

 : श्रद्धापूर्वक मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती
साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने बताया कि शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड सुधार, आभा कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं मंईयां सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी और इन योजनाओं का लाभ लेने की सुविधा जैसी आवश्यक जानकारी विजय सेना के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान की जाएगी. साथ ही साथ पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ नेत्र जांच करेंगे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-bengali-language-development-committee-submitted-memorandum-to-the-pm-through-the-deputy-commissioner/">Ghatshila

  : झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति ने उपायुक्त के माध्यम से पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही