Search

 
 
 

Jamshedpur : एमएसएमई से जुड़ी मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए सरकार - सिंहभूम चैंबर

 
  • रांची में उद्योग विभाग की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : उद्योग विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रांची के प्रोजेक्ट भवन में भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सचिव सीएसएल दास ने की. इस बैठक में झारखंड के उद्योग निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित थे. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से पुनीत कांवटिया, वाइस प्रेसिडेंट इंडस्ट्री एवं विनोद शर्मा, सेक्रेटरी इंडस्ट्री ने प्रतिनिधित्व किया. अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल थे. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से एमएसएमई उद्योगों को हो रही समस्याओं को रेखांकित किया गया. जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर में हो रही कई समस्याओं से उनको अवगत कराया गया. प्रमुख मुद्दों में सड़क की बदहाली, स्ट्रीट लाइट की अनुपस्थिति, सीवरेज सिस्टम का कार्य न करना आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-regarding-the-program-to-be-held-on-tribal-day/">Chakradharpur

: आदिवासी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक

जल्द कार्रवाई की मिला आश्वासन

जमशेदपुर या आदित्यपुर में एक एमएसएमई फैसिलिएशन सेंटर की स्थापना. सीएसएल दास ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया. स्थानीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन मुद्दों को बिना विलंब के सुलझाएं और हो रही परेशानियों को तत्परता से समाप्त करें. ज्ञात हो कि उद्योग विभाग की इस तरह की बैठक पिछले कई वर्षों में नहीं हुई थी और चेंबर के पदाधिकारियों को उम्मीद जतायी कि इस तरह के संवाद से कई समस्याओं का समाधान होगा एवं व्यापार में वृद्धि के साथ-साथ सुविधाएं भी बढ़ेंगी. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-husband-beats-wife-to-death-under-the-influence-of-alcohol/">Chakradharpur

: शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीटकर की हत्या

चैंबर की प्रमुख मांगें

डीओपी की प्रक्रिया में सुधार या उसे समाप्त करना, एमएसएमई उद्योगों के लिए बिना ई-बिडिंग के जमीन मुहैया कराना, छोटे-छोटे कार्यों में जेआईएडीए द्वारा लगाए जा रहे शुल्क को समाप्त करना, औद्योगिक क्षेत्र में चोरी-डकैती की घटनाओं पर काबू पाना, चौतरफा अतिक्रमण से सुरक्षा मापदंडों में कमी को नियंत्रित करना. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही