Search

 
 
 

जमशेदपुर : कृषक मित्रों की मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकार- कुणाल षाड़ंगी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड के 14 हजार कृषक मित्रों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पिछले पंद्रह दिनों से जारी है. अपने मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर कृषक मित्र कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के रांची स्थित सरकारी आवास पर पिछले पंद्रह दिनों से धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कृषक मित्रों को मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है. इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कृषक मित्र सरकार और किसानों के बीच सेतु का कार्य करते हैं. परंतु अपने मानदेय की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे कृषक मित्रों की सुध राज्य सरकार नही ले रही है. इसे भी पढ़ें : गुआ">https://lagatar.in/gua-suhagins-perform-maa-vipadtarini-puja-for-happiness-and-prosperity/">गुआ

: सुख-समृद्धि के लिए सुहागिनों ने की मां विपद्तारिणी पूजा
कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से कृषक मित्र लगातार अपनी मांगो को विभिन्न स्तर पर उठाते आये हैं.लेकिन सरकार की ओर से उन्हें हर बार आश्वासन की घुट्टी पिलाकर ठगने का कार्य किया गया. सरकार की उपेक्षा के कारण कृषक मित्रों के समक्ष आर्थिक संकट उभरकर सामने आ गयी है भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य सरकार से अविलंब कृषक मित्रों की मांगों पर विचार करने और शीघ्र निर्णय लेने की मांग है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही