Search

 
 
 

Jamshedpur : गालुडीह में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में सरकार के निर्णय का स्वागत

 
  • जिला कमिटी के पदाधिकारियों का किया अभिनंदन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की घाटशिला प्रखंड कमिटी की एक बैठक गालुडीह धर्मशाला में हुई. जिसमें जिला कमिटी के अध्यक्ष मोहन साव पारस, महासचिव प्रमोद गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष नागेश जायसवाल मौजूद रहे. इस दौरान प्रखंड कमिटी ने जिला कमिटी के तीनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया. प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ हेंब्रम ने कहा कि जिलास्तर के पदाधिकारियों के निरंतर प्रयास एवं पत्राचार के कारण ही सरकार ने बंद हो चुकी अनुकंपा नियुक्ति लागू की. साथ ही कमीशन में भी बढ़ोतरी की. उन्होंने सभी डीलरों से एकता बनाए रखने तथा जिला कमिटी को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. जिलाध्यक्ष मोहन साव पारस ने कहा कि सभी पीडीएस डीलरों की एकजुटता के कारण ही सरकार मांगों को मानने को बाध्य हुई. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/palamu-gold-robber-monu-soni-along-with-his-associates-arrested-from-delhi/">पलामू:

सोना लुटेरा मोनू सोनी अपने साथियों संग दिल्ली से गिरफ्तार 
इसी तरह की एकता बनाए रखने पर उन्होंने जोर दिया. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता का आभार व्यक्त किया. महासचिव प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने जिस उम्मीद के साथ डीलरों के साथ न्याय किया है. उसपर खरा उतरते हुए सभी डीलर लाभुकों तक सरकार की खाद्यान्न योजना का लाभ दें. मौके पर संगठन सचिव जितेंद्र कुमार, कोर कमिटी सदस्य रामबृक्ष साव, घाटशिला प्रखंड कमिटी के संयोजक समीर वरण दास, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडल, सचिव मीणाल कांति रजक, कोषाध्याक्ष सचिन कुमार दास,मीडिया प्रभारी निताई साहू, सुब्रतो दत्ता, दसमत हेंब्रम, रीनू मंडल, बीणा सिन्हा, अमित कुमार, जगदीश मंडल समेत काफी संख्या में पीडीएस दुकानदार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  खूंटी">https://lagatar.in/police-personnel-beaten-with-sticks-in-khunti-video-goes-viral/">खूंटी

में पुलिस के जवानों की लाठी डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही