Search

 
 
 

जमशेदपुर : 100 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुके आठ रक्तवीरों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा शनिवार को यूनियन परिसर में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद रहे. इस दौरान राज्यपाल ने 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके आठ रक्तवीरों को सम्मानित किया. कार्यक्रम के पूर्व राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राजयपाल सीपी राधाकृष्णन ने तमाम रक्तवीरों का हौसला बढ़ाया. साथ ही सभी से ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील भी की. इसे भी पढ़ें : गृह">https://lagatar.in/officers-will-be-posted-away-from-home-district-and-lok-sabha-constituency-personnel-and-department-is-preparing-the-list-transfer-will-happen-soon/">गृह

जिला और लोकसभा क्षेत्र से दूर होगा अधिकारियों का पदस्थापन, कार्मिक और विभाग तैयार कर रहा सूची, जल्द होगा तबादला
हर वर्ष टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. इस साल भी संस्थापक जमशेदजी नौसेरवान जी टाटा के 185वें जयंती के मौके पर 3 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इससे पूर्व शनिवार को यूनियन परिसर में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. मौके पर जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी, यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर. के. सिंह समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही