Search

जमशेदपुर : राज्यपाल ने टाटा स्टील फाउंडेशन को किया सम्मानित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar)झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को झारखंड और ओडिशा के 24 ब्लॉकों में तपेदिक (टीबी) रोगियों की पहचान करने और उन्हें पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने की दिशा में टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की. टाटा स्टील फाउंडेशन में सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. अनुज भटनागर को राज्यपाल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के निदेशक और टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सेवाओं के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी ने कहा कि राज्य में टीबी उन्मूलन की दिशा में हमारे प्रयास के लिए झारखंड के राज्यपाल द्वारा मान्यता प्राप्त करना हमारे लिए सम्मान की बात है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fire-broke-out-near-the-regional-office-of-bccl-in-dumra-no-damage/">धनबाद

: डुमरा में बीसीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय के समीप लगी आग, कोई क्षति नहीं

सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अपना प्रयास जारी रखेंगे

यह उस काम में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है जो हम करते हैं. हम अपने परिचालन क्षेत्र में आवश्यकता आधारित सहायता और समर्थन के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में अपना प्रयास जारी रखेंगे. पब्लिक हेल्थ एक तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र है जिसमें टाटा स्टील फाउंडेशन बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने का प्रयास करता है. फाउंडेशन ने हाल ही में मदर एंड न्यूबॉर्न सर्वाइवल इनिशिएटिव (मानसी) के 10 साल पूरे किए हैं और वर्तमान में एसडीजी 3 के हमारे लक्ष्य को संचालित करने वाले क्षेत्रों में सिखाने के लिए अगले चरण में प्रवेश कर रहे हैं. इसके अलावा फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और ऐसी अन्य आवश्यकताओं पर कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड और ओडिशा के लोगों के लिए आवश्यकता आधारित सहायता पहुंचाने पर काम करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sports-director-congratulated-medal-winners-in-national-athletics-championship/">जमशेदपुर

: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक विजेताओं को खेल निदेशक ने दी बधाई

टीएसएफ ने झारखंड व ओडिशा के 24 ब्लॉकों को गोद लिया है

गौरतलब है कि टीएसएफ ने निक्षय मित्र परियोजना के तहत झारखंड और ओडिशा के 24 ब्लॉकों को गोद लिया है. इस परियोजना का उद्देश्य गोद लिए गए ब्लॉकों के सभी सहमति देने वाले टीबी रोगियों को मासिक फूड बास्केट किट से सहयोग कर रहा है. अब तक 6587 किट लाभार्थियों को प्रदान किया जा चुका है. झारखंड के संबंधित जिलों में पोटका (पूर्वी सिंहभूम), कुचाई और खरसावां (सराइकेला-खरसावां), बड़ाजामदा और गोइलकेरा (पश्चिम सिंहभूम), मांडू और गोला (रामगढ़), बाघमारा (धनबाद) और ओडिशा के विभिन्न जिलों के कई ब्लॉक शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp