Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेत्र ज्योति महायज्ञ में राज्यपाल ने लिया भाग, रेड क्रॉस के कार्य को सराहा

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित 705वें नेत्र ज्योति महायज्ञ में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मंगलवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने रोगियों से मुलाकात की व उनका कुशलक्षेम जाना. इस अवसर पर उन्होंने ऑपरेशन के बाद तीन मोतियाबिंद रोगियों के आंखों की पट्टी खोली साथ ही उन्हें काला चश्मा प्रदान किया. मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी कौशल किशोर, रेडक्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार मौजूद थे. इससे पूर्व राज्यपाल के आगमन पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया. इसके उपरांत जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी. सुगम यातायत व्यवस्था व वीआईपी मूवमेंट के दौरान शहरवासियों की सुविधा के मद्देनजर जिला प्रशासन की आवश्यक तैयारियां थी. कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त एसएसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे. [caption id="attachment_830641" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/RAJYPAAL-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गार्ड ऑफ ऑनर लेते राज्यपाल[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bengal-police-arrested-the-accused-of-abducting-a-minor-from-gamharia-minor-recovered/">आदित्यपुर

: नाबालिग को भगाने के आरोपी को गम्हरिया से बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही