Search

 
 
 

जमशेदपुर : आठ को जमशेदपुर आएंगे राज्यपाल रमेश बैस, दो दिन रहेंगे

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस दो दिवसीय दौरे पर आठ जुलाई को जमशेदपुर पहुंचेंगे. पहले दिन आरवीएस कॉलेज जमशेदपुर (इदलबेड़ा) एवं यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (यूसील) जादूगोड़ा के कार्यक्रम में शामिल होंगे. रांची से सड़क मार्ग से चलकर राज्यपाल सुबह 11.30 बजे जमशेदपुर परिसदन पहुंचेंगे. यहां से 12 बजे वे इदलबेड़ा के लिए रवाना होंगे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-people-beat-up-red-handed-while-stealing-scooty-handed-over-to-police/">जमशेदपुर:

स्कूटी चोरी करते रंगेहाथ पकड़कर लोगों ने पीटा, पुलिस को सौंपा
आरवीएस कॉलेज का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्यपाल वापस परिसदन लौट आएंगे. उसी दिन तीन बजे राज्यपाल जादूगोड़ा जाएंगे. जहां यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम में वापस जमशेदपुर परिसदन में लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे.

एनआईटी आदित्यपुर भी जाएंगे राज्यपाल

दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेश बैस 9 जुलाई को आदित्यपुर स्थित एनआईटी (नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहां से सड़क मार्ग से राज्यपाल रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. राज्यपाल के शहर आने एवं ठहरने को लेकर प्रोटोकॉल ऑफिसर की नियुक्ति के अलावे उनकी सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही