Search

 
 
 

जमशेदपुर : मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में ग्रेजुएशन डे आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में शुक्रवार को सत्र 2020-23 के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया. यह कॉलेज कैंपस में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेम फाउंडेशन के एडमिनिस्ट्रेटर एएफ मदन थे. कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं विद्यार्थियों ने अपना परिचय और कॉलेज के दिनों के अनुभव साझा किया. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/ranchi-insas-bullet-recovered-from-bag-of-a-passenger-going-from-airport-to-bengaluru-one-arrested/">BIG

NEWS : रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे यात्री के बैग से इंसास की गोली बरामद, एक गिरफ्तार
इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री मदन एवं कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीता जखनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, सर्टिफिकेट और कैप देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का समापन कॉलेज एंथम के साथ हुआ. कार्यक्रम में कॉलेज की को-ऑर्डिनेटर डॉ रीता कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही