Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाग-ए-जमशेद स्कूल में ग्रेजुएशन डे आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : बाग-ए-जमशेद स्कूल में गुरुवार को 2023 बैच के बच्चों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में चार साल के छोटे बच्चों को मंच पर कतार में खड़े होकर प्रमाणपत्र प्राप्त करते देखना माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का क्षण था. समारोह दो सत्र में संपन्न हुआ. माउंट लिटेरा जी स्कूल की प्रिंसिपल कविता अग्रवाल प्रथम सत्र तथा जेएच तारापोर स्कूल की प्रिंसिपल लता शरत द्वितीय सत्र की मुख्य अतिथि थीं. समारोह की शुरुआत बच्चों के प्रार्थना गीत से हुई. इसके बाद प्रमाणपत्र वितरण से पूर्व प्रत्येक कक्षा के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किये. इसे भी पढ़ें : वीमेंस">https://lagatar.in/womens-university-b-ed-trainee-students-learned-the-tricks-of-making-students-cultured/">वीमेंस

यूनिवर्सिटी : बीएड की प्रशिक्षु छात्राओं ने जाना छात्रों को संस्कारिक बनाने के गुर
इस अवसर पर बच्चों के माता-पिता ने भी स्कूल की अनूठी विशेषताओं और सकारात्मक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला. स्कूल की प्रिंसिपल अनु तिवारी ने सभा को संबोधित किया और पूरे वर्ष सहयोग के लिए अभिभावकों के प्रति आभार जताया. मुख्य अतिथियों ने स्कूल की ओर से साल दर साल किये जा रहे समर्पित प्रयास की सराहना की. यह समारोह बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए यादगार रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही