Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार से, 21 हजार परीक्षार्थियों के लिए बनाये गये 21 केंद्र

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार (18 अगस्त) से आरंभ हो रही है. परीक्षा में इस वर्ष से एनईपी-2020 के तहत आरंभ नये पाठ्यक्रम के सत्र 2022-26 के विद्यार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए पूरे कोल्हान में 21 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इन केंद्रों पर करीब 21 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें बहरागोड़ा कॉलेज, घाटशिला कॉलेज, सिंहभूम कॉलेज चांडिल, काशी साहू कॉलेज सरायकेला, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर समेत कुछ अन्य कॉलेजों में होम सेंटर भी बनाया गया है. विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने बताया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा दोनों पाली में आयोजित की जा रही है. प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से आरंभ होगी. वहीं द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से आरंभ होगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से आधा घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-many-works-affected-due-to-non-appointment-of-vice-chancellor/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : कुलपति की नियुक्ति नहीं होने से कई कार्य प्रभावित

कॉलेजों में प्राचार्यों ने की बैठक

यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत, संबद्ध तथा सहायता प्राप्त कॉलेजों में प्रचार्यों ने बैठक की. इस दौरान प्राचार्यों ने परीक्षा की तैयारियों की जानकारी लेते हुए उसकी समीक्षा की. साथ ही सभी शिक्षकों को शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान गतिशील रहें. परीक्षा कक्ष में मोबाइल, किसी भी प्रकार के गैजेट, कागज आदि लेकर जाने की मनाही होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही