Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज में ग्रेजुएशन नाइट आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कॉलेज में शनिवार को 2023 का ग्रेजुएशन नाइट समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. जयंत शेखर और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव आनंद सीवीसी उपस्थित थे. समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. संगीत शिक्षिका अमृता चौधरी एवं बीएड की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. जयंत शेखर ने कहा कि डीबीएमएस कॉलेज ने अल्प समय में ही शैक्षणिक गुणवत्ता को पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रदान कर आदर्श प्रस्तुत किया है, जो अन्य महाविद्यालयों के लिए अनुकरणीय है. इस दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/mountaineer-pankaj-kumar-of-jharkhand-was-honored/">झारखंड

के पर्वतारोही पंकज कुमार को किया गया सम्मानित

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. संचालन अंजली गणेशन ने किया. समारोह में मुख्य रूप से डीबीएमएस ट्रस्ट की संरक्षक भानुमति, नीलकंठन कॉलेज के चेयरपर्सन फाइनेंस बी. चंद्रशेखर सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, संयुक्त सचिव उषा रामनाथन एवं तमिल सेल्वी बालाकृष्णन, गर्वनिंग बॉडी के सचिव सतीश कुमार सिंह, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कोषाध्यक्ष एस. धर्मराजन, प्राचार्य डॉक्टर जूही समर्पिता, डॉक्टर मोनिका उप्पल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कॉलेज के कर्मचारी और छात्र-छात्राएं समारोह में उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही