Jamshedpur : झारखंड में फिर बनेगी महागठबंधन की सरकार - मंगल कालिंदी
By Lagatar News
Last Updated: Aug 11, 2024 12:00 AM (IST)
विधायक ने जुगसलाई में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के देव मंडप में महागठबंधन (इंडिया) के कार्यकर्ताओं की बैठक सह मिलन समारोह किया गया. जिसमें क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी समेत गठबंधन दल के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने इंडिया गठबंधन की नीतियों और झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया. साथ ही इसको जन-जन तक पहुंचने की बात गठबंधन के कार्यकर्ताओं से कहीं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं. इनके बिना किसी भी पार्टी की जीत संभव नहीं. विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने का के लिए कहा. कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और फिर से एक बार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी. इस दौरान लोगों ने विधायक द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा सम्मानित किया.इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-management-guilty-for-the-death-of-pregnant-cows-action-will-be-taken-rajeev-ranjan/">Jamshedpur
: गर्भवती गायों की मौत के लिए प्रबंधन दोषी, होगी कार्रवाई – राजीव रंजन
कई लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता
मौके पर अमित सिंह और रंजीत साव के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने विधायक मंगल कालिंदी के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. विधायक ने सभी को पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल करवाया. कार्यक्रम में ज्योति मिश्रा, अभिजीत सिंह, नलिनी सिन्हा, मोहम्मद जमील, आशा शुक्ला, केके शुक्ला, शमशाद, राजू गद्दी, कौलेश्वर पांडेय, रंजीत साव, गुलाम अली, मुकेश शर्मा,शैलेश शर्मा, प्रेम तिवारी, जीएस भाटिया, शामू मल्लिक, अमर तिवारी, मोनू तिवारी, रंजन पांडेय, प्रफुल तिवारी आदि काफी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे.इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-crowd-gathered-in-domjudi-panchayat-of-jadugoda-to-fill-the-form-of-chief-minister-mainiyan-samman-yojana/">Jadugoda
: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरने जादूगोड़ा की डोमजूड़ी पंचायत में उमड़ी भीड़ [wpse_comments_template]