Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 13 और 14 जनवरी को होगा दोमुहानी संगम महोत्सव का भव्य आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के सोनारी में "दोमुहानी संगम महोत्सव की तैयारी जोरो पर है. 13 और 14 जनवरी को होने वाले इस भव्य महोत्सव में इस बार हजारों की संख्या में भक्तों का महा जुटान होगा. इसको लेकर शुक्रवार को हिंदू उत्सव समिति की ओर से सोनारी दोमुहानी घाट पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विश्वमभर दास जी महाराज, हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक शिवशंकर सिंह,मार्गदर्शक कन्हैया सिंह,मार्गदर्शक पूर्व डीआईजी राजीव रंजन,आयोजक रवि प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे. प्रेस वार्ता में बताया गया कि आगामी 13-14 जनवरी को दोमुहानी घाट पर भव्य आयोजन होने जा रहा है. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/mother-of-two-children-had-accused-hazaribagh-youth-of-sexual-exploitation-sc-granted-anticipatory-bail/">दो

बच्चों की मां ने हजारीबाग के युवक पर लगाया था यौन शोषण का आरोप, SC ने दी अग्रिम जमानत
कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को होगा. उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद विद्युत वरण महतो के साथ पर्यावरण विद् पद्मश्री जमुना टुडु एवं खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य एवं नदियों पर शोध का विशेष अनुभव रखने वाले मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे. उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में पर्यावरण पर एक विशेष सत्र में उपस्थित अतिथि अपना अनुभव साझा करेंगे. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में छऊ नृत्य एवं गायक अभिषेक पाठक और गायक अरुण देव यादव एवं लोक गायक सोनू सिंह दुलरुआ की प्रस्तुति होगी. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाज व धर्म क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-there-will-be-indefinite-fast-unto-death-from-20th-former-cm-and-mp-took-stock-of-the-preparations/">आदित्यपुर

: 20 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन होगा, पूर्व सीएम व सांसद ने लिया तैयारी का जायजा

5100 दीयों से जगमगाएगा संगम, बनारस से आएंगे पुरोहित

इसके साथ ही 14 जनवरी दिन रविवार को भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा जिसकी शुरुआत नदी पूजन और अभिषेक के साथ होगी. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं ईचागढ़ विधानसभा विधायक सविता महतो उपस्थित रहेंगी. इस दौरान ओडिशा से एक नृत्य ग्रुप की प्रस्तुति होगी जो गंगा के उद्गम से लेकर समागम को प्रस्तुत करेंगे. भव्य गंगा आरती के दिन आयोजन समिति द्वारा नदी तट पर दीपोत्सव का भी कार्यक्रम है जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा 5100 दीपो से नदी तट को सजाया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत 3 बजे से होगी. समिति ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-there-will-be-indefinite-fast-unto-death-from-20th-former-cm-and-mp-took-stock-of-the-preparations/">आदित्यपुर

: 20 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन होगा, पूर्व सीएम व सांसद ने लिया तैयारी का जायजा

पति की मौत के बाद देवर दे रहा जान से मारने की धमकी

  • महिला ने एसएसपी से शिकायत
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत मुंशी मोहल्ला निवासी शाहीना परवीन ने अपनी देवर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से लिखित शिकायत की है. शिकायत में शाहिना ने बताया है कि उनके सास-ससुर ने मुंशी मोहल्ला वाला मकान उनके पति इमरान हुसैन अंसारी के नाम कर दिया था. सास-ससुर की मौत के बाद वह अपने पति के साथ उक्त मकान में रहती थी. इसे भी पढ़ें : रंजीत">https://lagatar.in/many-news-from-ramgarh-including-ranjits-meeting-with-the-vice-president-of-the-national-safai-karmachari-commission/">रंजीत

ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष से की मुलाकात समेत रामगढ़ की कई खबरें
इसी बीच पति की भी मौत हो गई. उन्होंने उक्त मकान को गोलमुरी के शाहिद अली को बेच दिया. अब देवर इरफान अली द्वारा शाहिद अली को घर से निकाल दिया गया और घर पर कब्जा कर लिया गया. अब इरफान द्वारा पांच लाख की रंगदारी मांगी जा रही है. वहीं इरफान जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. शाहीना ने शिकायत में बताया है कि अगर उसे कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार इरफान होगा. इसे भी पढ़ें : रंजीत">https://lagatar.in/many-news-from-ramgarh-including-ranjits-meeting-with-the-vice-president-of-the-national-safai-karmachari-commission/">रंजीत

ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष से की मुलाकात समेत रामगढ़ की कई खबरें

घाटशिला : पंचायत समिति सदस्य की बैठक में छाया अतिक्रमण का मामला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-Panchayat-Samiti.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार घाटशिला में शुक्रवार को प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. पंचायत समिति सदस्यों ने बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गए प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि कई विभाग द्वारा प्रस्तावों पर कार्य नहीं किया है. इसमें सबसे पहले विद्युत विभाग को यह निर्देश दिया गया था कि क्षेत्र में जितनी भी लोहें के जर्जर विद्युत खंबे लगाए गए हैं उसे तत्काल हटाया जाए. इसके कारण हमेशा बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vinod-kumar-sawaiyan-becomes-district-president-of-adivasi-ho-samaj-mahasabha/">चाईबासा

: विनोद कुमार सावैयां बने आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष
साथ ही साथ पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि घाटशिला मुख्य बाजार तथा कॉलेज रोड के फुटपाथ में दुकान लगाने से अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. इसके कारण कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है. घाटशिला मुख्य सड़क के किनारे पुराना तहसील कचहरी को भी लोग अतिक्रमण कर रहे हैं उसे अतिक्रमण मुक्त करने का प्रस्ताव लिया गया. इसके अलावा जेएसपीएसएल के द्वारा विभिन्न महिला समूह को दिए गए ऋण एवं कितनी महिला समूह है, महिला समूह क्या-क्या कर रही है, इसकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की मांग पंचायत समिति के सदस्यों ने किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-consecration-ceremony-at-shri-omkareshwar-dham-temple-trivenipuram-on-22nd/">रांची

: श्री ओंकारेश्वर धाम मंदिर त्रिवेणीपुरम में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 को
सदस्यों ने कहा कि बैठक में घाटशिला थाना पुलिस के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य कई विभाग के प्रतिनिधी उपस्थित नहीं है उन्हें उपस्थित रहने का निर्देश दिया जाए. बैठक में मुख्य रूप से उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, बीडीओ युनिका शर्मा, रामदास सोरेन छाया रानी साहू मंगल किसको जगन्नाथ कालिंदी हेमा देवी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही