Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : 27 मार्च को जंबू अखाड़ा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. उक्त जानकारी समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने रामनवमी महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 22 मार्च से 72 का घंटों का अखण्ड हरि राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बंगाल और झारखंड के प्रसिद्ध 26 हरिकीर्तन मंडली भाग लेगी. वहीं 25 और 26 मार्च को पंडित अखिल पांडे द्वारा सम्पूर्ण रामायण का पाठ किया जाएगा. 27 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इस कलश यात्रा में अखाड़ा समिति को 21 लड़के कलश उठाएंगे जो स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंदिर परिसर आएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-killed-one-injured-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-chandil/">जमशेदपुर
: चांडिल में अज्ञात वाहन के धक्के से कार सवार तीन की मौत, एक घायल
: कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आये आवेदनों संग मिले कई प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी
: चांडिल में अज्ञात वाहन के धक्के से कार सवार तीन की मौत, एक घायल
28 मार्च को भजन संध्या का होगा कार्यक्रम
कलश यात्रा के दौरान आकर्षक झांकी निकाली जाएगी. झांकी में शिवजी, राधाकृष्ण एवं हनुमान आकर्षण के केंद्र रहेंगे. आर्कषक आतिशबाजी किया जाएगा. अखाड़ा के खिलाड़ी शस्त्र के साथ सुशोभित रहेंगे. 28 मार्च सप्तमी के दिन हनुमान पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. समिति के कलाकारों द्वारा विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा. 29 मार्च अष्टमी को आशीष एवं श्रद्धा दास एंड ग्रुप के द्वारा भजन का कार्यक्रम होगा. 30 मार्च नवमी को 10 प्रकार के फूलों से हनुमान जी का अभिषेक किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-fake-certificates-are-being-found-in-applications-for-nomination-on-quota-seats/">जमशेदपुर: कोटे की सीटों पर नामांकन के लिए आये आवेदनों संग मिले कई प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी
Leave a Comment