Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी बिरला मंदिर में भव्य प्रतिमा स्थापित, निकाली गई शोभा यात्रा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोलमुरी केबुल टाउन के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में विश्व की अब तक की सबसे बड़ी रंगोली बनकर तैयार हो गई है. इसे आदित्यपुर के कलाकार विवेक मिश्रा ने अकेले अपनी मेहनत से बनाया है. रंगोली का क्षेत्रफल 18,500 वर्गफीट से ज्यादा है. जिसकी लंबाई 165 फीट है और चौड़ाई 125 फीट है. इसे बनाने में करीब तीन टन रंगोली की खपत हुइ है. रंगोली बनाने के लिए स्थान का समतलीकरण, उस पर हरे रंग की कार्पेट एवं वर्षा से बचाने के लिए प्लास्टिक तथा विभिन्न रंगों की तीन टन रंगोली एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था आदि श्री लक्ष्मी नारायण जीर्णोद्धार समिति के संयोजक एवं पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय द्वारा की गई है. रंगोली बनकर तैयार है. सोमवार को 11 बजे दिन मे इसका विधिवत उद्घाटन होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/IMG_20240121_182122-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-military-matri-shakti-distributed-2500-lamps-to-celebrate-the-arrival-of-ram-lala/">जमशेदपुर

: सैन्य मातृशक्ति ने राम लला के आगमन की खुशी में 2500 दीप किया वितरित

निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

इसके अतिरिक्त देव विग्रह विहीन इस निर्माणाधीन मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण की नौ फीट ऊंची अभिमंत्रित प्रतिमा स्थापित होगी और साथ ही पूजा अर्चना आरम्भ होगी. प्रतिमा रविवार को मंदिर के भीतर उचित स्थान पर स्थापित कर दी गई है. इसके लिए गोलमुरी टीनप्लेट चौक से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें शामिल लोगों ने भगवा ध्वज, पताखा लहराते हुए गाजे बाजे के साथ लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर में प्रतिमा को लाया. शोभा यात्रा में समाजसेवी अशोक भालोटिया, अशोक गोयल, रामश्रय प्रसाद, सुबोध श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-union-minister-arjun-munda-received-grand-welcome-in-tamukpal/">घाटशिला

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का तामुकपाल में हुआ भव्य स्वागत

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

इसके साथ ही मंदिर के गर्भगृह के निर्माण का कार्य भी कल 22 जनवरी से शुरू होगा. गर्भ गृह में शीघ्र ही विधि विधान के अनुरूप श्री लक्ष्मी नारायण के विग्रह की स्थापना अगले राम नवमी तक करने का लक्ष्य है. श्री श्री स्वामी लक्ष्मीनारायण बिड़ला मंदिर में 22 जनवरी को 11 बजे विश्व की सबसे बड़ी 18,500 वर्गफीट की रंगोली का उद्घाटन होगा. 12 बजे श्री लक्ष्मी नारायण की स्थापित मृतिका प्रतिमा का अनावरण होगा. 12.30 बजे - श्री लक्ष्मी नारायण गर्भ गृह निर्माण का कार्य आरम्भ होने के साथ साथ सुबह 10 से 5 बजे तक जमशेदपुर के प्रमुख कलाकारों द्वारा चित्रांकन और शाम 6 बजे से भजन संध्या आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-union-minister-arjun-munda-received-grand-welcome-in-tamukpal/">घाटशिला

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का तामुकपाल में हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित

कार्यक्रम में आशुतोष राय, अमित चौधरी, युके शर्मा, हरेराम सिंह, असीम पाठक, अनिकेत सावरकर, सुधीर सिंह शुशील खड़का, मनोज सिंह उज्जैन, कुलविंदर सिंह पन्नु, चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, , वंदना नामता, दुर्गा राव, ममता कुमारी, रंजीता राय, काकोली मुखर्जी, साकेत गौतम, पप्पु यादव, अमित शर्मा, प्रेम प्रकाश, पारसनाथ, निशांत सिंह, मार्शल, भूपेश सिंह, बलकार सिंह, संजय झा, मार्टिन लेजरस, अशोक कुमार, प्रमोद सिंह, डीके सिंह सहित अन्य सैकड़ों  की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही