Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्यधाम मंदिर में भव्य यज्ञ अनुष्ठान 21 फरवरी से

 
[caption id="attachment_539640" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JSR-Gorangi-Gouri.jpg"

alt="" width="600" height="560" /> कथा वाचिका गौरांगी गौरी.[/caption] Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिदगोड़ा सूर्यधाम मंदिर परिसर स्थित राम मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य यज्ञानुष्ठान, राम कथा का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को भगवान श्रीराम की झांकी निकाला जाएगा जो नगर भ्रमण करेगा. 22 फरवरी से 3 से 6 बजे तक प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि कथा वाचन के लिए अयोध्या से कथा वाचिका गौरांगी गौरी पधार रही हैं. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-health-camp-of-psm-foundation-organized-in-dharamshala/">मनोहरपुर

: धर्मशाला में पीएसएम फाउंडेशन का हेल्थ कैंप आयोजित

28 फरवरी को महा प्रसाद के साथ यज्ञ को होगा समापन

28 फरवरी को श्री राम कथा का समापन के साथ ही महा प्रसाद का आयोजन होगा. समारोह की तैयारियां आरंभ हो गयी हैं. इस समारोह को लेकर सूर्य मंदिर कमेटी तैयारियों में जुट गई है. सूर्य मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र दे रहे हैं और इसके साथ ही सहयोग राशि भी एकत्र कर रहे हैं. इस अभियान में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्यधाम मंदिर के मुख्य संरक्षक रघुवर दास भी अपने क्षेत्र के लोगों को निमंत्रण पत्र देते नजर आए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही