Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन-ए-थॉन का आयोजन 4 जून को

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन-ए-थॉन दौड़ का आयोजन 4 जून (रविवार) को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सुबह 6:00 बजे से आयोजित किया जाएगा. इसके लिए जमशेदपुर के सभी नागरिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं. दौड़ को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा और यह जुबली पार्क के परिधीय मार्ग को कवर करेगा. पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता का प्रसार करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. हर साल संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को बढ़ावा देने के लिए नए विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है. इस साल पर्यावरण दिवस का थीम बीट प्लास्टिक पोल्यूशन अर्थात प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को मात देना है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-73rd-foundation-day-of-rankani-temple-galudih-will-be-celebrated-on-june-3/">घाटशिला

: रंकनी मंदिर गालूडीह का 3 जून को मनाया जाएगा 73वां स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही