Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में मना ‘ग्रीन डे सेलिब्रेशन’

  • पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण जरूरी- दिनेश कुमार
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बच्चों को ग्रीन डे का महत्त्व बताने के उद्देश्य से बुधवार को राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती ने अपने सभागार में ‘ग्रीन डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन किया. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सारा मसीह और मुस्कान कुमारी ने किया. जबकि स्वागत संबोधन प्रधानाध्यापिका लुबना नूर खान ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और महासचिव परमानंद कौशल उपस्थित थे. छोटे बच्चों ने हरा ड्रेस पहन कर सबसे पहले रैंप वॉक किया और हरियाली का संदेश दिया. उसके बाद प्रकृति संरक्षण और पेड़ो की कटाई को रोकने को लेकर व्यापक संदेश देते हुए एक नाटक का मंचन किया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-bandh-had-mixed-effect-in-ghatshila-block-area-government-establishments-remained-open/">Ghatshila

: घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में बंद का रहा मिला-जुला असर, सरकारी प्रतिष्ठान रहे खुले
इस नाटक को सभी ने खूब सराहा, बच्चों को बारीकी ज्ञान देने के उद्देश्य से ग्रीन से जुड़ी क्विज, हिंदी और अंग्रेजी में कविता पाठ का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि ग्रीन डे प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है. माता-पिता और अभिभावक घरों पर बच्चों को हरी सब्जी, फल ऐसे छोटे-छोटे चीजों से उन्हें अवगत करवाएं और उनके ध्यान को आकर्षित करे. आज जो जलवायु परिवर्तन की मार हम सभी देख रहे हैं, यह पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने के कारण हो रहा है. उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-tribal-community-took-to-the-streets-to-make-bharat-bandh-successful/">Chandil

  : भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरा आदिवासी समाज
अंत में बच्चों के द्वारा पौधारोपण किया गया. कार्यक्रम में विशेष रूप से अमित कुमार सिंह, अर्चना सिंह, कौशिक दत्ता, सीमा, अनुसियां कुमारी, रेखा कुमारी, त्रिलोचन कौर के साथ इंग्लिश स्कूल की लुबना नूर खान, निर्मला कौर, मनप्रीत कौर, इरम परवीन, सारा मसीह, मुस्कान कुमारी, दीक्षा कुमारी, रीता शर्मा, कुमकुम सिंह, कृतिका सिंह, अर्चना सिंह आदि उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-golmuri-mandal-launched-public-awareness-campaign-regarding-yuva-akrosh-rally/">Jamshedpur

: युवा आक्रोश रैली को लेकर भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जन जागरूकता अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही