Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जेजीएल टूर्नामेंट 2023 सीजन छह का विजेता बना ग्रीन ग्लेडियेटर्स

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर गोल्फ लीग (जेजीएल) टूर्नामेंट 2023 सीजन छह के फाइनल स्पर्धा में रविवार को ग्रीन ग्लेडियेटर्स विजेता बना. वहीं एपिक वॉरियर्स की टीम उपविजेता बनी. विजेता टीम के सदस्यों में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित एलन सिंह, संजय झा, निपम मेहता, रणवीर सिन्हा, सुनील मारवाह, विकास अग्रवाल, शुभंकर भूमिका, कृष्ण काली शर्मा, ऋतु कपिला, शक्ति शर्मा, प्रदीप अडेसरा, प्रशांत मौर्य शामिल हैं. पिछले तीन माह से चल रहे जेजीएल टूर्नामेंट में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी चार मैच खेले थे. विजेता ग्रीन ग्लेडियेटर्स के कप्तान डॉक्टर संजय पांडा और उनकी टीमों ने काफी मेहनत की. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bhartiya-mazdoor-sangh-celebrates-68th-foundation-day/">नोवामुंडी

: भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 68वां स्थापना दिवस

बेल्डीह, गोलमुरी गोल्फ कोर्स में हुआ फाइनल

उल्लेखनीय है कि जेजीएल टूर्नामेंट का प्रारूप आईपीएल के बराबर है. इसमें चौदह टीमों ने भाग लिया और राउंड-रॉबिन मैचों के बाद, चार शीर्ष टीमें एपिक वॉरियर्स, बर्डीज बटालियन, टाइगर्स नाइट्स और ग्रीन ग्लेडियेटर्स ने पहले क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैचों के लिए प्रतिस्पर्धा की. गोलमुरी और बेल्डीह गोल्फ कोर्स में एपिक वॉरियर्स और ग्रीन ग्लेडियेटर्स के बीच फाइनल खेला गया. ग्रीन ग्लेडियेटर्स ने शनिवार और रविवार को रोमांचक गोल्फ खेला और रविवार को जेजीएल सीजन छह जीत लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही