Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन ने शिशु शिक्षा निकेतन नेंगटासाई में शहीद दिवस रूप में मनायी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

 
Jamshedpur ((Anand Mishra) : गम्हरिया के नेंगटासाई में ग्रीन पेंसिल फाउंडेशन के तत्वावधान में शिशु शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर भारतीय स्वतंत्रता की दशा-दिशा बदलने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर गांधीजी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उसके पश्चात `रघुपति राघव राजा राम...` और `वैष्णव जन तो तैनै कहिये जे पीड़ पराई जाने रे...` आदि गीतों की प्रस्तुति की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-burns-cms-effigy-in-protest-against-question-paper-leak/">जमशेदपुर

: प्रश्न पत्र लिक होने के विरोध में अभाविप ने सीएम का पुतला फूंका
कार्यक्रम में फाउंडेशन के राज्य प्रमुख आकाश महतो ने कहा कि भारतीय धरा अनेकों महापुरुषों के ज्ञानात्मक आविष्कारों की धरा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी वैश्विक शांति के पुजारी थे. अपने जीवनकाल में सत्य, अहिंसा केंद्रित वैश्विक समुदाय के लिए योगदान को लेकर वह हम सब के लिए सदैव व सर्वत्र प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. आज जब समस्त विश्व आधुनिक हथियारों के जखीरों के साथ हर एक दूसरे देश को परमाणु बम की नोंक पर रखे हुए है तब गांधी का शांति व अहिंसा का संदेश या गांधीजी की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक नजर आती है. आज समय की मांग है कि देश-विदेश में महात्मा गांधी के पदचिन्हों का अनुसरण कर उनके संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रयास किया जाए. यह भारत के विश्वगुरु होने की सार्थकता को चरितार्थ करेगा. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-recovered-rs-36-lakh-from-cm-hemants-delhi-residence/">सीएम

हेमंत के दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख बरामद, ईडी ने दो कार भी जब्त किये
इस अवसर पर शिशु शिक्षा निकेतन के छात्रों ने शहीद दिवस विषय पर कविता पाठ किया. साथ ही विश्लेषण व तर्कसंगत भाषण प्रस्तुत किये. धन्यवाद ज्ञापन विधालय संचालक गोपाल महतो ने किया. कार्यक्रम के आयोजन में जयराम महतो, गोपाल महतो, रंजीत कैब्रत,सविता महतो, संजय मंडल,अंभो कैब्रत, आरती महतो, सूरज महतो,आकाश महतो, राखी महतो, प्रवीण गोराई, तनु महतो निशा महतो, एवं अन्य शिक्षक व छात्रों की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही