Search

 
 
 

जमशेदपुर : छह माह बाद हरा राशन कार्डधारियों को नि:शुल्क मिलेगा राशन, वितरण शुरु

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से से जुड़े जिले के सभी हरा राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी है. झारखंड सरकार ने उन्हें खाद्यान्न वितरण का निर्देश जारी किया है. साथ ही खाद्यान्न का आवंटन कर दिया है. 2022 से इस वर्ष अप्रैल माह तक का प्रति व्यक्ति 5 किग्रा चावल का पैकेट वितरण किया जाना है. कुछ प्रखंडों में वितरण कार्य आज से ही शुरू कर दिया गया है. बाकी प्रखंडों में  20 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. जिले के सभी गोदामों में चावल के पैकेट की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति किया जा चुकी है. उपायुक्त द्वारा सभी बीडीओ को निदेशित किया गया कि व्यक्तिगत रूप से खाद्यान्न वितरण को मॉनिटर करेंगे तथा एक भी सुयोग्य लाभुक योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाएं इसे सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thakur-enterprises-got-temporary-settlement-of-disneyland-fair-parking-for-2-75-lakhs/">जमशेदपुर

: ठाकुर इंटरप्राइजेज को 2.75 लाख में मिली डिजनीलैंड मेले की पार्किंग की अस्थायी बंदोबस्ती

 नवम्बर का इस माह मिलेगा राशन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता को निर्देश दिया गया है कि हरा कार्ड से संबंधित चावल का पैकेट जैसे ही प्राप्त होता है उसकी सूचना अपने हरा कार्ड धारक को दें और बता दें तथा वितरण शुरु कर दें. नवंबर 2022 का राशन इस माह वितरण कर देना है. जो लाभुक पन्द्रह दिन के अंदर चावल पैकेट नहीं प्राप्त करेंगे तो उस माह का लैप्स हो जायेगा. राशन का वितरण इसका वितरण ई पॉस मशीन से किया जायेगा. हालांकि राशन वजन करने की जरूरत नहीं है. प्रति व्यक्ति एक पैकेट जो पांच किलो का है उसे कार्ड में जितने व्यक्ति हैं उस संख्या के अनुसार देना है. राशन निःशुल्क देना है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-mangal-visited-ghorabanda-area-became-aware-of-the-problems/">जमशेदपुर

: विधायक मंगल ने घोड़ाबांदा क्षेत्र का किया दौरा, समस्याओं से हुए अवगत 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही