Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में ग्रीटिंग्स कार्ड 2023 बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में नए वर्ष 2023 के दूसरे दिन सोमवार को ग्रीटिंग्स कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय में केजी शीट पर बच्चों ने नये साल का ग्रिटिंग कार्ड बनाया. इसमे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए रंग बिरंगे मनमोहक ग्रीटिंग्स कार्ड बनाए. ग्रिटिंग कार्ड बनाकर बच्चे काफी खुश एवं उत्साहित थे. ग्रिटिंग कार्ड बनाओ ``प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा पांच की जमुना सिंह, द्वितीय स्थान अमुल सिंह और कक्षा चार के वाणी लोहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इससे पूर्व बच्चों ने गुब्बारे और चमकिले कागज से हैप्पी न्यू ईयर को सजाया. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-sails-cgm-inspected-guava-hospital-gave-several-guidelines/">नोवामुंडी

: सेल के सीजीएम ने गुवा अस्पताल का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

बच्चे काफी उत्साहित और खुश थे

[caption id="attachment_515770" align="aligncenter" width="245"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/griting-card-3-245x300.jpg"

alt="" width="245" height="300" /> ग्रीटिंग्स कार्ड[/caption] प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार कर्ण ने पुरस्कृत किया. मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि इभेंट के आयोजन से बच्चों के अंदर की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है. इससे उनकी शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उनकी रुचि बढ़ती है जो बच्चों के सम्पूर्ण विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. इस प्रकार के प्रतियोगिता के आयोजन से उनके अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव उत्पन्न होता है. ग्रीटिंग्स कार्ड बनाओ प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चे काफी उत्साहित एवं खुश थे. इस अवसर पर सभी बच्चों के बीच सहायक शिक्षक संजय साहू द्वारा बिस्कुट एवं चाकलेट का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-poornima-kothari-welcomed-in-shanti-devi-saraswati-shishu-vidya-mandir/">चाकुलिया

: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पूर्णिमा कोठारी का हुआ स्वागत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही