Search

 
 
 

Jamshedpur : 65 मुस्लिम तीर्थ यात्रियों का दल अजमेर शरीफ, फतेहपुर सिकरी व आगरा के लिए रवाना

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंंड सरकार के मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला के 65 सदस्यीय मुस्लिम धर्मावलंबियों (अटेंडर सहित) के जत्थे को अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा तीर्थ यात्रा हेतु पूर्वाहन 8:30 बजे समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी-सह-पर्यटन नोडल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी एवं प्रियंका तिरु, प्रबंधक, पर्यटन सूचना केंद्र, जमशेदपुर ने तीर्थ यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए बस को रवाना किया. जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों के उचित देखभाल के लिए नोडल अधिकारी के रूप में अनिल कुमार प्रधान टेक्नीशियन जरेडा, डीआरडीए और उनके साथ सहायक के रूप में विनीता बिरूवा, तकनीकी सहायक मौजूद रहेंगी. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-meeting-against-sail-mines-on-7th/">Kiriburu

: सेल की खदानों के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक सात को
रांची से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग द्वारा अजमेर शरीफ-फतेहपुर सिकरी-आगरा प्रस्थान करेगा. सात दिवसीय तीर्थ यात्रा 4 अगस्त से होकर 10 अगस्त को समाप्त होगी. झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित तीर्थ स्थल दर्शन हेतु ऐसे नागरिकों को शामिल किया गया है जो झारखंड के निवासी हैं, उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, वे बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आते हैं तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं. इस तीर्थ यात्रा में तीर्थ यात्रियों के लिए झारखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-dam-water-level-reached-181-25-meters-four-radial-gates-opened/">Chandil

: डैम का जलस्तर पहुंचा 181.25 मीटर, चार रेडियल गेट खोले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही