Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्टेशन पर भटक रही युवती को जीआरपी ने अपनों से मिलाया

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : टाटानगर रेल पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से भटक कर टाटा स्टेशन पहुंची युवती को उसके परिजनों से मिलवा दिया है. रेल थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान और महिला कोषांग प्रभारी एएसआई सकीला खातुन ने युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपूर्द कर दिया. बताया जाता है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह तीन दिनों से स्टेशन पर भटक रही थी. कुछ रेलकर्मियों ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी. इस पर पुलिस ने युवती से पूछताछ कर उसके बारे में पता करने का प्रयास किया, परन्तु वह कोई जवाब नहीं दे सकी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshed-on-mango-bridge-vehicles-kept-crawling-people-remained-troubled/">जमशेदपुर

: मानगो पुल पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

परिजनों ने जताया आभार

इसके बाद रेल पुलिस ने युवती को साकची स्थित आर्शिवाद ओल्ड एज होम में रखवा दिया और उसके पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों संपर्क किया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती लगभग एक सप्ताह पूर्व किसी को बिना कुछ बताये घर से निकल गई थी. काफी खोजबीन की गई पर कोई पता नहीं चल सका. इधर, बेटी को पाकर माता-पिता काफी खुश हुए और रेल पुलिस का आभार प्रकट किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही