Search

 
 
 

जमशेदपुर : अभिभावक संघ ने डीसी से की गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भीषण गर्मी और उसका स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त से स्कूलों के ग्रीष्म कालीन अवकाश को 12 दिन और आगे बढ़ाने की मांग की है. इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय में एक ज्ञापन संघ की ओर से सौंपा गया है. संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने कहा है कि जमशेदपुर शहर भीषण गर्मी कि चपेट में है. वर्तमान में जमशेदपुर शहर को कोल्हान क्षेत्र में सबसे गर्म शहर माना जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ignoring-the-order-teachers-are-taking-offline-classes-recording-is-not-happening/">जमशेदपुर

: आदेश की अनदेखी कर ऑफलाइन क्लास ले रहे शिक्षक, नहीं हो रही रिकार्डिंग
उन्होंने कहा है कि अभी शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है. ऐसे में बढ़ते तापमान ने प्रतिकूल प्रभाव को लेकर चिंता पैदा कर दी है. मौसम विभाग ने भी इस झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए अनावश्यक घर से बाहर निकलने की सलाह दी है. ग्रीष्मावकाश के बाद 12 जून से स्कूलों को खोलने की पूर्व मे ही घोषणा की जा चुकी है. ऐसे में अगर बच्चे इस प्रचंड गर्मी में स्कूल जाते हैं तो इसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहेगी. अत: बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूलों के खुलने कि तिथि को 12 दिन और आगे बढ़ाने की आदेश दिया जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही