Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में झारखंड के दो शायर प्रकाश फिकरी व मुजफ्फरपुरी पर गेस्ट लेक्चर आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज के उर्दू स्नातकोत्तर विभाग में गुरुवार को गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया, जो दो सत्र में संपन्न हुआ. प्रथम सत्र में उर्दू शायर प्रकाश फिकरी पर तथा द्वितीय सत्र में शायर मुजफ्फरपुरी पर व्याख्यान हुआ. दोनों महान शायरों का संबंध झारखंड से था. इस अवसर पर आमंत्रित वक्ता साहित्यकार एवं कवि प्रो अहमद बद्र थे. प्रथम सत्र की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज तथा द्वितीय सत्र की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ अफसर काजमी ने की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-union-minister-arjun-mundas-wife-presented-her-research-at-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी ने दी अपने शोध की प्रस्तुति
प्रो अहमद बद्र ने प्रकाश फिकरी के बारे में कहा कि उनका संबंध आधुनिकता से था और उनकी शायरी में जमाने का दर्द मुख्य विषय बनकर उभरता है, लेकिन शायक मुजफ्फरपुरी की शायरी में प्रगतिशीलता के साथ-साथ आधुनिकता की भी झलक मिलती है. उनकी रचनाओं में उदासीनता के विपरीत आशावादिता दिखाई देती है. कॉलेज के प्राचार्य ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ये दोनों महान शायर हमारी इसी धरती के थे और ये ऐसे शायर थे जिन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरे साहित्य जगत में झारखंड और जमशेदपुर का नाम रोशन किया. अपने पीछे ऐसे नक्शे कदम छोड़े जिनकी पैरवी करके आज भी साहित्य की ऊंची सीढ़ियों तक चढ़ा जा सकता है. इस कार्यक्रम में डॉ फिरोज इब्राहिमी, प्रो मोहम्मद ईसा, डॉ उधम सिंह, डॉ शाहनवाज अहमद, डॉ मुजाहिदुल हक आदि प्राध्यापकों के अलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. मंच संचालन डॉ शहबाज अंसारी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ अफसर काजमी ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही