Search

 
 
 

Jamshedpur : गुलमोहर हाई स्कूल ने स्थापना के पूरे किए 70 वर्ष

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : टेल्को स्थित गुलमोहर हाई स्कूल ने अपने स्थापना का 70 वर्ष पूरा किया. 70वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को कॉलेज परिसर में होराइजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के 25 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया तथा अपनी असाधारण प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया. इस कार्यक्रम में द जंगल जम्बोरी, फ्रेंडशिप फिएस्टा, नेचर्स नैरेटिव, ड्रीमस्केप, रेडियो रैप्सोडी, स्कोलास्टिक स्पॉटलाइट, और रंगोली रज्मटज शामिल थे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर की शिक्षा सलाहकार डॉ. दीपाली मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रुप में टीक्यूएम प्रमुख अंकुर गंडोत्रा तथा स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम की चैंपियनशिप ट्रॉफी लोयोला स्कूल, टेल्को को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान की गई. इस कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य प्रीति सिन्हा और उप-प्रधानाचार्य अर्चना श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मधुचंदा सरकार, मिंकी ओझा, जस्टिना अधिकारी, हरिता और गुलमोहर हाई स्कूल की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें : ‍Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-villagers-took-advantage-of-the-aapki-yojana-aapki-sarkar-aapki-dwar-program/">‍Baharagoda

: आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उठाया लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही