Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गुमला ने रांची को 7-1 से हराया, बना चैंपियन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नवल टाटा हॉकी झारखंड स्टेट सब-जूनियर पुरुष चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच गुरुवार को नवल टाटा हॉकी एकेडमी ग्राउंड पर रांची और गुमला के बीच खेला गया. फाइनल मुकाबले में गुमला की टीम ने रांची को 7-1 से पराजित कर सब जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया. वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए नवल टाटा हॉकी एकेडमी और सिमडेगा के बीच मैच खेला गया. इसमें नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने सिमडेगा को 6-1 से हरा कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-children-read-by-candlelight-amidst-the-chirping-of-wild-elephants/">चाकुलिया

: जंगली हाथियों की चिघाड़ के बीच मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ते हैं बच्चे
सिमडेगा की टीम को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा. इस सब जूनियर चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब गुमला के साव्यान को मिला. वहीं बेस्ट गोलकीपर ऑफ चैंपियनशिप का खिताब रांची के परदेशी मुंडा को मिला. बेस्ट प्लेयर ऑफ चैंपियनशिप का पुरस्कार नवल टाटा हॉकी एकेडमी के घुरन लोहार को मिला. इस अवसर पर विजयी टीम को टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने पुरस्कृत किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही