Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरदेव सिंह राजा बनाए गए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने झारखंड सरकार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा को सीजीपीसी का संरक्षक नियुक्त किया है. बुधवार को साकची स्थित सीजीपीसी के कार्यालय में एक समारोह आयोजित कर इसकी घोषणा की गई. इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह एवं अन्य ने गुरदेव सिंह राजा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. गुरदेव सिंह राजा ने अपने संबोधन में कहा कि वे पूरी ईमानदारी के साथ समाज की सेवा करेंगे. उन्होंने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारी के प्रति आभार भी प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/sgfi-cycling-competition-in-ranchi-from-tomorrow-600-players-from-across-the-country-will-participate/">रांची

में SGFI साइकिलिंग प्रतियोगिता कल से, देशभर के 600 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

कार्यक्रम में यह लोग थे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, चंचल सिंह मीत, प्रधान डॉक्टर अमरजीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, सलाहकार कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसपाल सिंह, गम्हरिया गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रजीत सिंह, सलाहकार पतवंत सिंह, किताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी, महासचिव इंद्रजीत सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह, सुरजीत सिंह, रिकी सिंह, हरविंदर सिंह, हरदीप सिंह दीपी, जगतार सिंह, महेंद्र सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही