Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्टेशन रोड गुरुद्वारा में आयोजित हुई गुरमत कविता प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

 
Jamshedpur : बच्चों की प्रतिभा को नया आयाम देने के उद्देश्य से गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी स्टेशन रोड जुगसलाई द्वारा पिछले दिनों गुरमत कविता मुकबला का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में समाज के कई बच्चों ने हिस्सा लिया और गुरमत कविताओं को प्रस्तुति की थी. बुधवार को उक्त प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-contract-workers-came-out-in-support-of-the-ongoing-strike-of-ucil-workers/">जादूगोड़ा

: यूसील कर्मियों की जारी हड़ताल के समर्थन में उतरे ठेका मजदूर
उम्र के हिसाब से तीन ग्रुप बनाये गए थे. पहले ग्रुप में जसराज सिंह ने प्रथम और तवलीन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. दूसरे ग्रुप में जगजोत सिंह ने पहला और तेगवीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया. तीसरे ग्रुप में गुरनूर कौर ने पहला और रसलीन कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान महेन्द्रपाल सिंह, सचिव कमलजीत सिंह, सलाहकार हरदीप सिंह, परमजीत सिंह  हरजीत सिंह, सतबीर सिंह तथा अमनदीप कौर की सहरानीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही