Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुआय थाई में चैंपियन बने गुरप्रीत को रंगरेटा महासभा ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : नई दिल्ली के इंटरनेशनल त्यागराज स्टेडियम में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित मुआय थाई चैंपियनशिप में खिताब हासिल करने वाले शहर के गुरप्रीत सिंह अंगराज को रंगरेटा महासभा ने सम्मानित किया. उक्त चैंपियनशिप में अंगराज ने मात्र 15 सेकेंड में नॉक आऊट कर खिताब हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि पर रंगरेटा महासभा के प्रधान मंजीत सिंह गिल ने कहा कि आज जहां एक ओर युवा नशे का आदि हो रहा है वहीं समाज में ऐसे युवा भी हैं जो खेल में इतिहास रचने का काम कर रहे हैं. गुरप्रीत ने न सिर्फ समाज के लिए गौरवांवित करने वाला कार्य किया है. बल्कि युवाओं के लिए भी वे प्रेरणास्रोत है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sitaramdera-police-launched-awareness-campaign-against-drugs/">जमशेदपुर

: नशे के खिलाफ सीतारामडेरा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

मार्शल आर्ट एवं मुआय थाई की देते हैं ट्रेनिंग

गुरप्रीत सिंह अंगराज टुईलाडुंगरी में टाटा स्टील के कम्युनिटी सेंटर में एमएमए‌ इंस्टीट्यूट चलाते हैं. जहां वे कम उम्र के बच्चों को मार्शल आर्ट और मुआय थाई की ट्रेनिंग देते हैं. सम्मान समारोह में मनजीत सिंह के अलावे जसवीर सिंह पदरी, राजेंद्र सिंह चीमा, साहिब सिंह, सुखदेव सिंह मिट्ठू, अमरजीत सिंह अंबे, राजू सिंह काले, सोनी सिंह बेबी कौर, चरणजीत कौर सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rajkumar-singh-inaugurated-bjp-parsudih-mandal-office/">जमशेदपुर

: भाजपा परसुडीह मंडल कार्यालय का राजकुमार सिंह ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही