Search

 
 
 

जमशेदपुर : रविवार को मनाया जाएगा गुरु हरगोविंद जी का प्रकाश पर्व

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : 394 साल पहले गुरु घर के वजीर बाबा बुड्ढा जी ने मिस्सी रोटी प्याज और लस्सी का सेवन कर माता गंगा जी को पुत्रवती होने का आशीर्वाद दिया था और पांचवें गुरु अर्जुन देव जी के घर श्री गुरु हरगोबिंद जी ने प्रकाश धारण किया था. इसकी तैयारी को लेकर गुरुद्वारा कमेटी ने सात जुलाई को बैठक का आयोजन है. इस संबंध में चेयरमैन करतार सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को कीर्तन दरबार सजेगा. उसके पश्चात गुरु इतिहास रखा जाएगा और उसके उपरांत मिस्सी रोटी, प्याज, लस्सी का लंगर श्रद्धालु ग्रहण करेंगे.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-police-sent-absconding-amit-srivastava-to-jail-in-iron-ore-smuggling-case/">किरीबुरु

: लौह अयस्क तस्करी मामले में फरार अमित श्रीवास्तव को पुलिस ने भेजा जेल

गुरु हरगोविंद जी ने इस संत समाज को योद्धा समाज में बदल दिया

सुखविंदर सिंह के अनुसार माता गंगा जी विभिन्न व्यंजन एवं लाव लश्कर के साथ बाबा बुड्ढा जी के पास आशीर्वाद लेने पहुंची थी,लेकिन उन्हें नहीं मिला और गुरु अर्जुन देव जी की सलाह पर चना, गेहूं युक्त मिस्सी रोटी, प्याज और लस्सी लेकर आम फरियादी की तरह माता गंगा जी गई और उन्हें बेटे का वरदान प्राप्त हुआ. प्याज को मुठ्ठी मार कर बाबा बुड्ढा जी ने कहा था कि यह दुश्मनों के सर इसी तरह फोड़ेगा. गुरु अर्जन देव जी की शहादत के बाद गुरु हरगोविंद जी ने इस संत समाज को योद्धा समाज में बदल कर रख दिया. इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रधान कुलविंदर सिंह व कार्यकारी प्रधान संदीप सिंह, उप प्रधान कुलदीप सिंह, महासचिव सुखविंदर सिंह उपस्थित थे.
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही