Search

 
 
 

जमशेदपुर: गुरु नानक स्कूल को मिली एनसीसी यूनिट

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): गुरु नानक स्कूल को शनिवार को एनसीसी के जूनियर विंग और डिवीजन यूनिट की अनुमति प्रदान की गई. इस मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर सिंह ने कमांडिंग अफसर कर्नल संजय शांडिल्य, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार एवं स्टाफ के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन और देशभक्ति की भावना जगाने के उद्देश्य से स्कूल मैनेजमेंट ने यह निर्णय लिया. 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल संजय शांडिल्य ने आज इसकी अनुमति प्रदान कर प्रबंधन के सोच को साकार किया है. इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-politics-turned-violent-rebel-mlas-office-vandalized-sanjay-raut-said-outrage-among-people-we-cannot-stop/">महाराष्ट्र

की राजनीति हिंसक हुई, बागी विधायक के कार्यालय में तोड़-फोड़, संजय राउत ने कहा, लोगों में आक्रोश, हम रोक नहीं सकते

राजेंद्र कौर को एनसीसी की जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से राजेंद्र कौर को एनसीसी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके लिये उन्हें अलग से कक्ष उपलब्ध कराया जा रहा है. इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि उनका प्रयास था कि बच्चे अनुशासित हों और सेना तथा अर्द्ध सुरक्षा बल में कैरियर के तौर पर प्रयास करें. वहीं नए प्रधान सरदार निशान सिंह के कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिये बड़ी उपलब्धि है. कमेटी हर तरह से सहयोग करेगी ताकि बच्चों में राष्ट्रवाद, अनुशासन, समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता विकसित हो. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-it-doesnt-suit-yashwant-sinha-to-humiliate-tribal-woman-salkhan/">जमशेदपुर:

आदिवासी महिला को अपमानित करना यशवंत सिन्हा को शोभा नहीं देता- सालखन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही