Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसएसपी से मिला गुरु नानक सेवादल ट्रस्ट और ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : गुरु नानक सेवादल ट्रस्ट एवं ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से मुलाकात कर उन्हें नए साल की बधाई दी. सरदार हरविंदर सिंह मंटू एवं सरदार सतनाम सिंह गंभीर ने शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट किया. गुरु नानक सेवादल के गुरुमत समागम को एसएसपी ने आध्यात्मिक एवं अच्छे आयोजन बताते हुए अन्य समाज के लिए अनुकरणीय बताया. उनके अनुसार यह सराहनीय कार्य है और नई पीढ़ी को विरासत से जोड़े रखना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-shukla-mohanty-becomes-academic-advisor-to-the-governor-of-odisha/">जमशेदपुर

: डॉ शुक्ला मोहांती बनीं ओड़िशा के राज्यपाल की एकेडमिक सलाहकार
एसएसपी द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश पर्व संबंधी सवाल पूछे जाने पर हरविंदर सिंह ने उन्हें बताया कि 17 जनवरी को पर्व है और टेल्को गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में निकाला जाना है. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी. इस दौरान तरनप्रीत सिंह बनी एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह तथा अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही