Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिउतिया पर छठ जैसे इंतजाम होते तो नदी घाटों पर नहीं होते हादसे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur Mujtaba Haider Rizvi) : जिउतिया पर्व को जिला प्रशासन और नगर निकायों ने हल्के में लिया. जिउतिया पर्व को लेकर घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे. गोताखोरों की तैनाती नहीं हुई थी. सिविल डिफेंस के लोगों को नहीं तैनात किया गया था. छठ पर्व में जिला प्रशासन और नगर निकाय नदी में लाल झंडी लगाकर नदी के खतरनाक इलाके की जानकारी श्रद्धालुओं को देता है. जिउतिया पर्व पर लाल झंडी भी नहीं लगाई गई थी. ना ही प्रशासन ने कोई बैठक कर इसकी तैयारी की थी. इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि इस पर्व में माताओं को अपने सामने ही नदी में बेटों को डूबते देखना पड़ा. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-there-is-a-flurry-of-agitation-among-the-displaced-regarding-water-storage-in-the-dam/">चांडिल

: डैम में जल भंडारण को लेकर विस्थापितों के बीच आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू

जेएनएस की तरफ से भी नहीं की किए गए प्रबंध

छठ पर्व और दुर्गा पूजा में विसर्जन के दौरान घाटों पर जेएनएसी की तरफ से भी प्रबंध किया जाते हैं. नदी में गहराई की तरफ लाल झंडी का निशान नगर निकाय की तरफ से ही लगाया जाता है. लेकिन जिउतिया पर्व के प्रति जेएनएसी के अधिकारी और कर्मचारी भी लापरवाह बने रहे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-caught-with-arms-sanjay-lohar-was-sent-to-jail-by-the-police/">आदित्यपुर

: आर्म्स के साथ पकड़ाया संजय लोहार को पुलिस ने भेजा जेल

जमशेदपुर में डूब गए दो किशोर

बड़ौदा घाट पर टिंकू के मनीफीट का रहने वाला 17 वर्षीय ऋषि की डूबने से मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-reservoir-tank-will-be-constructed-on-the-hill-of-ward-11/">आदित्यपुर

: वार्ड 11 के पहाड़ी पर रिजरवायर टंकी का होगा निर्माण

बड़ौदा घाट और दोमुहानी में डूबे किशोर

मंगलवार की सुबह उसका शव नदी से ही बरामद हुआ. इसी तरह, सोनारी के दोमुहानी घाट पर भी मनीफीट का रहने वाला एक किशोर प्रिंस डूब गया. प्रिंस के परिजनों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की तरफ से उनके बेटे को खोजने की कोई कोशिश नहीं हुई. इसलिए हंगामा भी हुआ. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-reservoir-tank-will-be-constructed-on-the-hill-of-ward-11/">आदित्यपुर

: वार्ड 11 के पहाड़ी पर रिजरवायर टंकी का होगा निर्माण
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही