Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 111 रुपये के चक्कर में 2.50 लाख गंवाना पड़ा

Jamshedpur  (Ashok Kumar) : मानगो के डिमना रोड साई मंदिर के समीप रहने वाले अमरेश चंद्र विश्वकर्मा ने अपनी एयरटेल नंबर पर 111 रुपये का रिचार्ज कराया था. रिजेक्ट होने पर उसने साकची के एयरटेल ऑफिस के नंबर फोन करके इसकी जानकारी दी थी. वहां पर समस्या का समाधान करने के नाम पर उसके खाते से 2.50 लाख रुपये साइबर बदमाशों ने उड़ा लिये. घटना के बाद मामला बिष्टुपुर साइबर थाने तक पहुंचा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-no-entry-of-heavy-vehicles-for-24-hours-on-diwali/">जमशेदपुर

: दीपावली पर 24 घंटे के लिये भारी वाहनों की नो एंट्री

7 अक्तूबर को कराया था रिचार्ज

अमरेश ने बताया कि उन्होंने 7 अक्तूबर को एयरटेल  नंबर पर 111 रुपये का रिचार्ज कराया था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गया. रिचार्ज नहीं हुआ था. इसके बाद उन्होंने साकची एयरटेल ऑफिस में फोन किया. फोन उठाने वाले ने कहा कि रुपये वापस मिल जायेंगे. उसने कहा कि इसके लिये 209 रुपये का रिचार्ज करना होगा. उसने एक रुपये का रिचार्ज कर एंड्रायड मोबाइल फोन से एप में स्विच करने की सलाह दी. इसके बाद एक रुपये का रिचार्ज करने के लिये बोला. रिचार्ज करने के बाद भी रुपये वापस नहीं आया और न ही मोबाइल ही रिचार्ज हुआ.

14 से 17 अक्तूबर के बीच कट गये 2.50 लाख

अमरेश के अनुसार 14 अक्तूबर से लेकर 17 अक्तूबर के बीच कुल 15 बार में 2.50 लाख रुपये साकची बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कट गये. रुपये कटने का मैसेज मोबाइल पर आने के बाद अमरेश सीधे अपने बैंक में गये और घटना की जानकारी दी. इसके बाद शुक्रवार को साइबर थाने में जाकर लिखित शिकायत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-407-trampled-cyclist-in-kadma-condition-critical/">जमशेदपुर

: कदमा में 407 ने साइकिल सवार को रौंदा, हालत नाजुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही