Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के बायां पैर में हेयर क्रेक, घर पर कर रहे हैं आराम

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बायां पैर में हेयर क्रेक हो गया है. जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है. वे घर पर रहकर आराम कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान आने वाले मुलाकातियों से वे मिल रहे हैं तथा उनकी समस्याओं को उचित फोरम में हस्तांतरित कर रहे हैं. हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 जनवरी को जुगसलाई में आरओबी निर्माण पूरा होने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से पदयात्रा का आयोजन किया गया था. उसी दौरान उनका पैर फिसल गया. कार्यक्रम के बाद दर्द महसूस होने पर एक्सरे कराया गया. जिसमें हेयर क्रेक सामने आया. चिकित्सकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को पैर में गर्म पट्टी बांधकर आराम करने की सलाह दी. हमारे संवाददाता को उन्होंने बताया कि सात जनवरी की सभा के बाद वे बायें पैर फ्रैक्चर का प्लास्टर कराएंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-2000-police-force-will-be-deployed-in-the-district-regarding-the-home-ministers-program/">चाईबासा

: गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले में दो हजार पुलिस फोर्स की होगी तैनाती
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही