Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोटका में आधा दर्जन महुआ शराब भट्ठियों को किया गया ध्वस्त, संचालक हुआ फरार

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अवैध शराब के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिले में अनवरत अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार की रात एवं बुधवार की सुबह उत्पाद विभाग ने पोटका थाना क्षेत्र में आधा दर्जन अवैध शराब भट्टिय़ों पर छापा मारा. छापेमारी में पोटका थाना की पुलिस भी साथ थी. इस दौरान थाना क्षेत्र के पिछली एवं रानीकुदर में चल रहे छह अवैध महुआ चुलाई भट्टियों को ध्वस्त किया गया. छापामारी के क्रम में विभिन्न अवैध उत्पाद सहित बना हुआ अवैध शराब जब्त किया गया. जबकि जावा महुआ को घटनास्थल पर नष्ट कर दिया गया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान भट्ठियों के संचालनकर्ता फरार होने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-preparation-to-release-water-from-gajia-barrage-from-june-2023-water-resources-secretary-will-come-to-review-on-january-11/">आदित्यपुर

: जून 2023 से गजिया बराज से पानी छोड़ने की है तैयारी, 11 जनवरी को रिव्यू करने आएंगे जल संसाधन सचिव

मोटरसायिकल, जेनरेटर समेत भारी संख्या में सामान जब्त

उत्पाद विभाग की छापेमारी में घटनास्थल से दो मोटरसायिकल एवं शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया. बरामद सामानों में जावा महुआ 40,800 कि०ग्राम, महुआ शराब 270 लीटर,अल्युमिनियम ढेगची-18 पीस, तीन क्विंटल गुड़, गुड़- 300, साढ़े तीन क्विंटल चीनी, सूखा महुआ- 100 कि०ग्राम, यामाहा मोटरसायिकल (संख्या JH05BB-8031) एवं सुजुकी मोटरसाइकिल (संख्या JH05T-3046), दो जेनरेटर सेट, एक मोबाइल फोन एवं एक इलेक्ट्रिक तराजू शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-brother-in-law-beat-up-brother-in-law-in-a-family-dispute-in-azadnagar-reached-the-police-station-in-a-blood-soaked-condition/">जमशेदपुर

: आजादनगर में पारिवारिक विवाद में बहनोई ने की साले की पिटाई, खून से लथपथ हालत में पहुंचा थाना
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही