Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टीएमएच क्लिनिकल सोसाइटी का अर्धवार्षिक कांफ्रेंस आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मेन हॉस्पिटल की क्लिनिकल सोसाइटी का दो दिवसीय अर्धवार्षिक सम्मेलन 22-23 सितंबर को वेस्ट बोकारो में आयोजित. इस कांफ्रेंस में टाटा मेन हॉस्पिटल जमशेदपुर और वेस्ट बोकारो, नोवामुंडी, जोड़ा, जामाडोबा, हल्दिया जैसे रॉ मैटेरियल लोकेशन से लगभग 85 डॉक्टर और मेदांता अस्पताल, गुड़गांव, एम्स और टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा विज्ञान में ज्ञान और नवीनतम तकनीक पर चर्चा करना था. इस वर्ष का थीम "बेसिक्स एंड बियोंड ब्रिजिंगगैप्स" था. कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वीपी (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वीपी (रॉ मैटेरियल्स) डी बी सुंदरा रामम उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-birth-anniversary-of-mani-ramdhari-singh-dinkar-in-hindi-department-of-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के हिन्दी विभाग में मनी रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

चिकित्सा पद्धति में संचार का है महत्व

इस दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत सुधीर राय, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, जमशेदपुर, के भाषण से हुई. उन्होंने आज की चिकित्सा पद्धति में संचार के महत्व पर विस्तार से बताया. प्रोफेसर जी प्रदीप कुमार, डीन, टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर ने सत्र की अध्यक्षता की. इस दौरान एमबीबीएस पेपर, डीएनबी पोस्टर, विशेषज्ञ प्रस्तुतियां और विभिन्न विवादों और उभरते उपचार प्रोटोकॉल पर एक पैनल चर्चा हुई. प्रतिष्ठित अतिथि वक्ताओं, एम्स पटना के डीन, डॉ उमेश भदानी ने "इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस इन एल्डरली पेशेंट्स" के बारे में बात की और मेदांता अस्पताल, गुड़गांव के थोरेसिक सर्जन डॉ आसफ बेलाल ने "इनोवेशंस इन थोरेसिक सर्जरी, फ्रॉम एम्पाईमा" पर प्रस्तुति दी. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-workshop-on-mental-health-in-girls-education-high-school/">रांचीः

बालिका शिक्षा उच्च विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला

नवीनतम तकनीक और चुनौतियों पर की चर्चा

सम्मेलन में रॉ मैटेरियल लोकेशंस के डॉक्टरों द्वारा एमरजैंसी मैनेजमेंट में सामना की जाने वाली नवीनतम तकनीक और चुनौतियों के बारे में टाटा मुख्य अस्पताल के विभागाध्यक्षों की प्रस्तुतियां शामिल थी. डेंगू बुखार और इसकी जटिलताओं जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विस्तार से अपनी बातों को रखा. इस अवसर पर अनुराग दीक्षित जेनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, डॉ एके रॉय, चीफ मेडिकल ऑफिसर, टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल, वेस्ट बोकारो डिवीजन और साइंटिफिक प्रोग्राम के इंचार्ज डॉ जे पति भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही