Search

 
 
 

जमशेदपुर : 16 जनवरी से सरकारी स्कूलों में शुरू होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से सातवीं तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है. इस सत्र में विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी. इस दौरान स्कूलों में मकर व टुसू पर्व को लेकर छुट्टियां रहती हैं. यह परीक्षा पहले 9 जनवरी से होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तिथि बढ़ाकर 16 जनवरी कर दी गई है. सरकारी स्कूलों में टुसू पर्व की छुट्टी के बाद 16 जनवरी को पहले दिन स्कूल खुलेगा. ऐसे में विद्यार्थियों की उपस्थिति पहले दिन कम रहती है. ज्यादातर विद्यार्थी टुसू पर्व में अपने गांव चले जाते हैं. इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति 50% से भी कम रहती है. ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-arrested-for-stealing-1-28-lakhs-on-the-pretext-of-buying-utensils/">जमशेदपुर

: बर्तन खरीदने के बहाने 1.28 लाख चुराने वाली महिला गिरफ्तार
पिछले सत्र में भी गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलते ही पहले दिन से ही परीक्षा शुरू कर दी गई थी. इस कारण जानकारी के अभाव में सैकड़ों विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो गए थे. सैकड़ों बच्चों को परीक्षा शुरू होने की जानकारी नहीं मिली थी. बहुत से बच्चे पहले दिन स्कूल नहीं आए थे. शिक्षक ऊहापोह में रहे, कुछ स्कूलों में परीक्षा हुई, कहीं टल गई. स्कूल खुलते ही पहले दिन परीक्षा लेने से विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि शिक्षकों से संपर्क कर विद्यार्थियों की उपस्थित को देखते हुए परीक्षा तिथि में परिवर्तन करने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही