Search

 
 
 

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल में मनाया गया हैंडवॉश डे

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) कदमा में व्यक्तिगत स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्री प्राइमरी विंग द्वारा शुक्रवार को वर्ल्ड हैंडवॉश डे मनाया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाध्यापिका अलमेलु रविशंकर ने किया. इस अवसर पर पीपीटी के माध्यम से बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके और उसके फायदे विस्तार से बताये गये. इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पांचवीं के छात्र-छात्राएं शामिल थे. इसे भी पढ़ें : कृष्ण">https://lagatar.in/krishna-taught-jihad-to-arjun-bjp-attacked-shivrajs-statement-said-it-is-not-a-coincidence-it-is-an-experiment-of-vote-bank/">कृष्ण

ने अर्जुन को जिहाद की सीख दी… शिवराज के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, कहा, यह संयोग नहीं, वोटबैंक का प्रयोग है
इस दौरान बच्चों ने प्रभावी भाषण और मधुर गीत प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में विद्यालय की संयोजिका टी वीणा, जतिंदर पनसेरा सहित अन्य शिक्षिकाएं हाथ धोकर हैंडवॉश डे कार्यक्रम का हिस्सा बनीं. कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने व्यक्तिगत साफ सफाई के प्रति छात्रों को जागरूक करने के इस प्रयास के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही