Search

 
 
 

जमशेदपुर:  माता-पिता का शव पहुंचते ही हरिजन बस्ती हुआ गमगीन

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : टेल्को के मनीफीट मंडल बस्ती के भूपेंद्र प्रसाद और सविता देवी का शव मंगलवार की शाम 4 बजे हरिजन बस्ती पहुंचा. शव के पहुंचते ही पूरा बस्ती गमगीन हो गया था. बस्ती के लोग बड़ी संख्या में जुट गये थे. सभी लोगों के आंखें नम थी. परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था. महिलायें बेसुध हो जा रही थी. बस्ती के बच्चे भी रो रहे थे. एक ही घर से दो शव उठने की यह पहली घटना थी. [caption id="attachment_384767" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-09-at-6.46.16-PM-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> अजय और मंटू ने दी माता-पिता को मुखाग्नि.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-daughter-gave-hammer-to-lover-to-kill-parents/">जमशेदपुर:

बेटी ने ही दी थी माता-पिता को मारने के लिये प्रेमी को हथौड़ी

माता-पिता की हत्या के बाद अजय-मंटू हो गया अनाथ

टेल्को के मनीफीट आजाद बस्ती में अपने माता और पिता की हत्या के बाद अजय (12) और मंटू (9) अब अनाथ हो गया है. दोनों बच्चे मंगलवार को ही पटना के फुलवारी शरीफ से जमशेदपुर पहुंचे. दोनों बच्चों ने ही अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी. दोनों अभी ठीक से अपना होश भी नहीं संभाला था कि माता-पिता का साया सिर पर से उठ गया.

बुढ़ी हो चुकी है नानी

पटना में जिस नानी के घर पर अजय और मंटू रहता है वह अब बुढ़ी हो चुकी है. नानी भी अब उसका खर्च नहीं उठा सकेगी. दोनों बच्चे फुलवारी शरीफ में ही रहकर पढ़ाई करते हैं. हाल के दिनों में ही अजय मम्मी-पापा के घर पर आया हुआ था. अभी दिनों पहले ही नानी के घर पर गया था. माता-पिता की हत्या के बाद दोंनों बच्चे अनाथ हो गये हैं. हालाकि एक चाचा भी है, लेकिन वे भी आर्थिक रूप से तंग हैं. अपने बच्चों के साथ-साथ दोनों बच्चों को पाल पाने में उन्हें भारी परेशानी होगी.

परिवार के लोगों ने की है मदद की मांग

परिवार के लोगों ने जिला प्रशासन से सहयोग करने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर सहयोग नहीं मिला तो दोनों बच्चों का क्या होगा. वे अभी छोटे हैं जिला प्रशासन की ओर से सहयोग मिलने पर ही दोनों के भविष्य को संवारा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-if-25-lakh-dowry-is-not-given-after-five-years-of-marriage-daughter-in-law-was-thrown-out-of-the-house/">जमशेदपुर:

शादी के पांच साल बाद 25 लाख दहेज नहीं दिया तो बहू को घर से निकाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही