Search

 
 
 

Jamshedpur : रैफ परिसर में उल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज

 
  • जवानों के परिवार और महिला जवान सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुईं शामिल
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : सुंदरनगर स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की 106वीं बटालियन परिसर में गुरुवार को उल्लास के साथ सावन माह में महिलाओं के लिए हरियाली तीज का आयोजन किया गया. इस आयोजन को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर वाहिनी के सभी कार्मिकों के परिवारों और महिला कार्मिक एकत्रित होकर इस त्योहार की खुशियों को एक-दूसरे के संग साझा किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरसीडब्ल्यूए-106 की अध्यक्ष शुभ्रा कांत थीं. उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान सभी ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों का आनंद लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/RAF-106.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-sundar-nagar-mandal-president-congratulated/">Jamshedpur

: सुंदर नगर मंडल अध्यक्ष का किया अभिनंदन

महिलाओं और बच्चों ने उठाया पकवान का आनंद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/RAF-106-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस अवसर पर हरियाली तीज के विशेष भोज का आयोजन किया गया था. इस भोज में सभी महिलाओं और बच्चों ने पकवानों का लुत्फ उठाया. हरियाली तीज कार्यक्रम में वाहिनी के जवानों के परिवार और महिला जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुईं. सभी हरियाली तीज का आनंद लिया. इस पर्व के माध्यम से, 106 रैपिड एक्शन फोर्स ने अपने परिवारों के साथ मिलकर सामुदायिक भावना और एकता को बढ़ावा दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/RAF-106-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-topper-students-of-atomic-energy-central-school-will-be-honored/">Jadugoda

: परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय के टॉपर विद्यार्थी होंगे सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही