Search

जमशेदपुर : कबड्डी प्रो लीग में टाटा स्टील के हर्ष कुमार सिंह का चयन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड के देवघर में 21 से 27 मई तक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रो लीग का आयोजन होने जा रहा है. इसके लिए कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया. ऑक्शन के जरिये छह टीमों ने अपने-अपने लिए खिलाड़ियों का चयन देवघर में किया. एसोसिएशन द्वारा छह टीम के सदस्यों की फाइनल सूची रविवार को जारी की गई. इसके मुताबिक पूर्वी सिंहभूम के टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर से एक खिलाड़ी हर्ष कुमार सिंह को विलासी टाइगर ने अपनी टीम में जगह दी हैं. जबकि पूर्वी सिंहभूम कबड्डी एसोसिएशन के पांच खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में समायोजित किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-new-committee-of-east-singhbhum-district-kho-kho-association-constituted-ranjan-kumar-singh-became-the-president/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन

ऑक्शन में 300 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिसमें भोला सिंह मुंडा को वंशीधर पलटन में अमनकुमार साव और प्रणय कुमार को वैद्यनाथ वॉरियर्स, राजा रणवीर और विकास कुमार को कैलाशा वॉरियर्स में स्थान मिला है. ऑक्शन में कुल 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. रांची से तीन खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन दिखाया और केपीएल सीजन-2 में अपना स्थान सुनिश्चित किया. इनमें अजय कुमार गुप्ता, आयुष कुमार को बिलासी टाइगर टीम ने खरीदा तथा अमरजीत साहनी को जसीडीह जांबाज ने अपने साथ जोड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp