Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में हर्षदीप ने जीता दो स्वर्ण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर के काशीडीह निवासी निशानेबाज हर्षदीप सिंह ने रांची के खेलगांव में 28 जून से एक जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीत कर जमशेदपुर का नाम रोशन किया है. हर्षदीप की सफलता पर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने उभरते हुए निशानेबाज को बधाई देते हुए उसे खेलों का भविष्य बताया है. भगवान सिंह ने अपने पंजाब प्रवास के दौरान युवा सिख हर्षदीप सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे जमशेदपुर और सिखों का गौरव बताया है. उन्होंने घोषणा की है कि सीजीपीसी जल्द ही इस होनहार युवा सिख निशानेबाज का सम्मान करेगी. उल्लेखनीय है कि 20 वर्षीय हर्षदीप सिंह ने रांची स्थित राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में पॉइंट टू टू ओपन साइट स्टैंडिंग 25 मीटर व 10 मीटर स्टैंडिंग एयर राइफल पीप साइट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-lions-club-started-new-season-by-planting-saplings-in-police-line/">चाईबासा

: पुलिस लाइन में पौधरोपण कर लायंस क्लब ने नया सत्र किया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही