Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुगसलाई से हरियाणा पुलिस ने दो ठगों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जुगसलाई में शुक्रवार को हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जुगसलाई पीबी रोड मछली मोहल्ला निवासी मो फहीम और होमा लाइन के पीछे रहने वाला वाहिद अहमद अंसारी शामिल है. दोनों पर 25 करोड़ की ठगी का आरोप है. छापेमारी के दौरान दोनों के पास से भारी मात्रा में नकद और एक बैग बरामद किया गया है जिसमें गहने पाए गए है. वहीं मो फहीम के पास से ठगी किए गए रुपयों से खरीदी गई एक कार भी बरामद की गई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने हरियाणा में एक ठगी की घटना को अंजाम दिया था. जिस फोन नंबर से ठगी की गई थी उसके खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी. शिकायत के बाद पुलिस नंबर ट्रेस करते हुए शुक्रवार सुबह जमशेदपुर पहुंची और जुगसलाई पुलिस की मदद से छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. [caption id="attachment_677411" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/jugsalai-arrest-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सदर अस्पताल में मेडिकल के लिए पहुंचे आरोपी[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-block-level-one-day-school-rur-program-organized-in-diet-auditorium/">चाकुलिया

: डायट सभागार में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्कूल रूआर कार्यक्रम आयोजित

हरियाणा पुलिस ने पत्रकार से की बदसलूकी

इधर, जब पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जुगसलाई थाना गई तो थाना में पत्रकार प्रवीण सेट्ठी से हरियाणा पुलिस ने बदसलूकी की. प्रवीण द्वारा गिरफ्तारी का वीडियो बनाने के हरियाणा पुलिस ने विरोध किया और उनका मोबाइल छीन लिया. मोबाइल छिनने के बाद प्रवीण को थाने में ही बिठाकर रखा गया. हालांकि बाद में मोबाइल से सारे वीडियो डिलिट कर दिए गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही