Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी गढ़हाबासा शीतला माता मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ, निकली शोभा यात्रा

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर भर में विभिन्न अनुष्ठान का आयोजन हुआ. इसी क्रम में गोलमुरी गढ़हाबासा स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर में भी हवन-यज्ञ पंडित पाठक जी ने विधि-विधान से संपन्न करवाया. यजमान के रूप में भाजपा नेता दिनेश कुमार सह पत्नी, संजीव काबरा सह पत्नी, हरिचरण साहू सह पत्नी, देवेंद्र कुमार सह पत्नी, भूनेश देवांगन सह पत्नी उपस्थित थे. सभी ने यज्ञ संपन्न होने के बाद हवन किया. पंडित पाठक ने भगवान राम के जन्म से ले कर अवध महाराज बनने तक की पूरी कहानी कथा के रूप में उपस्थित धर्म प्रेमियों को सुनाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sunderkand-lesson-organized-in-parsudih-society-colony-temple/">जमशेदपुर

: परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी मंदिर में सुंदरकांड पाठ आयोजित

शोभायात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

[caption id="attachment_836988" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/GOLMURI-PUJA-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शोभायात्रा में शामिल रामभक्त[/caption] मंदिर समिति ने पूर्व में ही बस्ती वासियों के बीच राम ध्वज और राम ज्योति सभी घरों में वितरित किया था. संध्या बेला में हनुमान चालीसा का पाठ और संध्या आरती के बाद शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें रामभक्त पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से खेमलाल चौधरी, अनिल काबरा, राम प्रकाश साहू, खेमलाल साहू,सोनामूनी शांडिल्य, द्रौपदी साहू, चंद्र रेखा देवी, बेदुबाई, प्रेमु यादव, सावित्री देवी, माया देवी,ओली चक्रवर्ती, संदीप साहू, गौरव यादव, सन्नी देवांगन, अमित आदि काफी संख्या में बस्ती के महिला और पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही