Jamshedpur (Ashok kumar) : एमजीएम अस्पताल को कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल कहा जाता है. यह अस्पताल अपनी दुर्दशा और अव्यवस्था को लेकर बराबर सुर्खियों में रहता है. अब यह अस्पताल फिर से एक बार सुर्खियों में इस कारण से आ गया है क्योंकि अब अस्पताल में मरीज खुद घर से फोल्डिंग लेकर पहुंच रहे हैं. बुधवार की दोपहर कुछ ऐसा ही नजारा अस्पताल में देखने को मिला. मरीज को जब अस्पताल में बेड की सुविधा नहीं दी गयी, तब मरीज के परिजन घर से फोल्डिंग लेकर पहुंचे और इलाज करवा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-bike-rider-shot-by-miscreants-while-returning-from-court/">सरायकेला:
कोर्ट से लौटते समय बाइक सवार को बदमाशों ने गोली मारी
मानगो सुमन होटल में लगी आग, अफरा-तफरी [wpse_comments_template]
कोर्ट से लौटते समय बाइक सवार को बदमाशों ने गोली मारी
मानगो के मरीज का चल रहा फोल्डिंग पर इलाज
बुधवार की दोपहर की बात करें तो मानगो नित्यानंद कॉलोनी के रहने वाली सोयता वर्मा की तबियत सुबह के समय अचानक से बिगड़ गयी. उसे उल्टी और पेटदर्द की शिकायत हुई. इसके बाद उनके पिता संजय वर्मा उसे लेकर एमजीएम अस्पताल में पहुंच. यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि बेड की कमी है. इसके बाद फर्नीचर की दुकान चलाने वाले संजय अपने घर पर गये और फोल्डिंग लेकर अस्पताल में पहुंचे. अब बेटी सोयता का इलाज फोल्डिंग पर ही अस्पताल परिसर में चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-breaks-out-at-mango-suman-hotel-chaos/">जमशेदपुर:मानगो सुमन होटल में लगी आग, अफरा-तफरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment